Tuesday, April 30, 2019

अकबर – बीरबल Notes




 
   अकबर – बीरबल

  कठिन शब्द              अर्थ
   १.   नियुक्त         चयन करना , चुनना
   २.   चिंतित              परेशान
   ३.   समूह           झुंड
   ४.   आवश्यक        ज़रूरी
   ५.   काफ़ी           बहुत , अधिक
   ६.   सत्कार          सम्मान , आदर
   ७.   मशहूर          प्रसिद्‌ध , नामी
   ८.   मदद           सहायता

Ø दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए :-

 प्रश्‍न १. पुराने समय के राजाओं के नाम बताइए ।
 उत्तर - पुराने समय के राजाओं के नाम अमर सिंह राठौर,              अजातशत्रु ,चन्‍द्रगुप्त मौर्य आदि हैं ।
 प्रश्‍न २. रानी जोधाबाई के पति का क्या नाम था ?
 उत्तर . रानी जोधाबाई के पति का नाम अकबर था ।
 प्रश्‍न ३. मुगल वंश के तीसरे शासक का नाम क्या था ?
 उत्तर .मुगल वंश के तीसरे शासक का नाम बादशाह अकबर था ।
 प्रश्‍न ४. बादशाह अकबर को किन - किन नामों से जाना जाता था ?
 उत्तर . बादशाह अकबर को शहंशाह अकबर , अकबर-ए-आज़म ,
       महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है ।
 प्रश्‍न ५. बादशाह अकबर को किन दो वर्गों से प्यार व सम्मान मिला ?
 उत्तर ५. बादशाह अकबर को हिंदू - मुस्लिम दोनों वर्गों से प्यार व
        सम्मान मिला ।


Ø  दिए गए प्रश्‍नों के उत्तर लिखिए :
 प्रश्‍न १. अकबर ने बीरबल को अपना मंत्री एवं सलाहकार क्यों  
       नियुक्‍त किया ?
 उत्तर १. अकबर ने बीरबल को अपना मंत्री एवं सलाहकार               इसलिए नियुक्‍त किया क्योंकि वे बुद्‌धिमान और               हाज़िरज़वाब थे ।
 प्रश्‍न २. बादशाह को बीरबल की चिंता क्यों सताने लगी ?
 उत्तर २. बादशाह को बीरबल की चिंता सताने लगी क्योंकि वे             तीन दिनों से दरबार नहीं आए थे और उनके बिना             बादशाह का मन नहीं लगता था ।
 प्रश्‍न ३. बादशाह ने क्या कहकर चरवाहे को इनाम देने से मना          कर दिया ?
 उत्तर ३. बादशाह ने चरवाहे से कहा कि तुमने राजमहल की            मशाल से गर्मी लेकर रात बिताई है , इसलिए तुम्हें              इनाम नहीं दिया जाएगा ।
 प्रश्‍न ४. बीरबल अकबर को खिचड़ी के द्वारा क्या समझाना              चाहते थे ?
 उत्तर ४. बीरबल अकबर को खिचड़ी के द्वारा उनकी गलती का
        अहसास दिलाना चाहते थे ।
 प्रश्‍न ५. बीरबल किस प्रकार खिचड़ी पका रहे थे ?
 उत्तर ५. बीरबल एक पेड़ की ऊँची टहनी पर रस्सी के सहारे एक
        हाँडी बाँधकर खिचड़ी पका रहे थे ।


Ø रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

१.  एक बार सम्राट अकबर के राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही
थी ।
२.  बीरबल और अकबर अक्सर साथ-साथ रहते थे ।

३.  अकबर सारे निर्णय बीरबल की सलाह से ही लेते थे ।

४.  सम्राट अकबर के दरबार में नवरत्‍न थे ।

५.  नवरत्नों में सबसे बुद्‍धिमान एवं हाज़िरज़वाब बीरबल थे।
 


No comments:

Post a Comment