Thursday, October 24, 2019

Practice Sheet - 4(Fractions)

Practice Sheet - 3(Fractions)

Practice Sheet - 2(Fractions)

Practice Sheet -1(Fractions)

NOTES बेकार के झगड़ों में नुकसान अपना




 
बेकार के झगड़ों में नुकसान अपना

Ø   रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

१.         एकादशी का दिन था ।
२.      दोनों व्यापारी रूपये लेकर शहर से सामान लेने जा रहे थे।
३.       अचानक उन्होनें एक पेड़ की डाली पर बैठा हुआ नीलकंठ  पक्षी को देखा ।
४.      दोनों शहर न जाकर पास  के ही एक डॉक्टर के पास गए ।

 एक वाक्य में उत्तर लिखिए -

प्रश्न-१  दोनों व्यापारियों ने क्या निश्चय किया ?
उत्तर-१  दोनों व्यापारियों ने यह निश्चय किया कि वे   
             अंधविश्वासों में पड़कर फिर कभी आपस में
              झगड़ा नहीं करेंगे ।

प्रश्न–२ नीलकंठ पक्षी को किसका संकेत मानते हैं?
उत्तर–२ नीलकंठ पक्षी को शुभ होने का संकेत
              मानते हैं

प्रश्न–३ दोनों व्यापारियों के बीच क्यों झगड़ा  होने
           लगा ?
उत्तर–३ दोनों व्यापारियों के बीच नीलकंठ से संबंधित अंधविश्वास को लेकर झगड़ा  होने लगा

प्रश्न-४ दोनों व्यापारी डॉक्टर के पास क्यों गए थे?
उत्तर-४ दोनों व्यापारी डॉक्टर के पास मरहम पट्टी
               करवाने गए थे ।



·      किसने किससे कहा ?

(१)  हाँ मैं जानता हूँ । 
 दूसरे व्यापारी ने पहले व्यापारी से कहा ।

(२) नहीं , वह पक्षी केवल मेरे लिए शुभ होने
   का संकेत दे  गया है ।
 दूसरे व्यापारी ने पहले व्यापारी से कहा ।

(३) “नहीं , वह केवल मेरे लिए शुभ होने का  संकेत दे गया है ।
 पहले व्यापारी ने दूसरे व्यापारी से कहा ।

(४) “मित्र , क्या तुम उस पक्षी को देख रहे   
  हो, जो पेड़ की डाली  पर बैठा है ? 
     पहले व्यापारी ने दूसरे व्यापारी से कहा ।

(५) “मुझे लगता है आज अवश्य मुझे व्यापार में     
         सबसे अधिक मुनाफ़ा होनेवाला है ।
  दूसरे व्यापारी ने पहले व्यापारी से कहा ।

(६) निश्चय ही आपस के झगड़ों में फ़ायदा  
      हमेशा दूसरों को होता है ।
         दोनों व्यापारियों ने एक-दूसरे से कहा ।

NOTES चिंटू - पिंटू




 
चिंटू - पिंटू

शब्द            अर्थ

१.      आँगन          घर के अंदर का खुला स्थान 
२.      ठगना           बेवकूफ बनाना
३.      कोशिश          प्रयास
४.      थमा देना   दे देना
५.      छलाँगलगाना    कूदना
६.      सतर्क           सावधान
७.      हिस्सा          भाग , टुकड़ा
८.      चौंकना         डरना

Ø रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
१.    बंदर अपना-सा मुँह लेकर रह गया और छलाँग लगाता हुआ वापस पेड़ पर चढ़ गया ।
२.    दोनों भाईयों में गुत्थम-गुत्था हो गए ।
३.    झबरी मौसी चिंटू और पिंटू को रोज़ाना एक नई कहानी सुनाती थी ।              
.चिंटूऔरपिंटू सारा दिन उछल कूद करते रहते थे।

Ø प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए- :

प्रश्न १.पेड़ पर बैठकर दोनों भाइयों की लड़ाई कौन देख 
         रहा था ?
उत्तर १.पेड़ पर बैठकर दोनो भाइयों की लड़ाई एक बंदर 
            देख रहा था ।

प्रश्न २. एक दिन चिंटू ने अपनी माँ से क्या पूछा ?
उत्तर २. एक दिन चिंटू ने अपनी माँ से पूछा,”माँ, हम दोनों भाई
              बाहर घूम आएँ क्या ?”

प्रश्न ३. दोनों भाइयों ने मकान के अंदर क्या देखा ?
उत्तर ३. दोनों भाई मकान के अंदर घुसे तो देखा कि 
            आँगन में एक रोटी पड़ी है ।

प्रश्न ४- चिंटू कब सतर्क हुआ ?
उत्तर ४- पिंटू ने अपने हिस्से की रोटी का टुकड़ा चिंटू की
              तरफ फेंककर ज्यों ही उसके हिस्से की रोटी का
              टुकड़ा छीनना चाहा, चिंटू सतर्क हो गया ।

Ø प्रश्नों के उत्तर लिखिए –:

प्रश्न १. झबरी मौसी अपने दोनों बच्चों को हमेशा बाहर
           जाने देती तो क्या होता?
उत्तर १. झबरी मौसी अपने दोनों बच्चों को हमेशा बाहर
             जाने देती तो वहाँ कोई आदमी उन्हें पकड़कर
              अपने घर पर रख लेता ।

प्रश्न २. चिंटू और पिंटू के बारे में संक्षेप में लिखिए ।
उत्तर २. चिंटू और पिंटू जुड़वाँ भाई थे । सारा दिन दोनों
             शैतानी करते और रात को भी जब मौसी उन्हें
             कहानी सुनाती तब जाकर वे उनकी गोद में सोते थे।

प्रश्न ३. चिंटू और पिंटू किस बात पर झगड़ रहे थे ?
उत्तर ३. चिंटू एक मकान के आँगन से एक रोटी उठा
              लाया था । उसने उस रोटी के दो टुकड़े करके
              एक खुद और दूसरा अपने भाई पिंटू को दे
              दिया । पिंटू को अपना टुकड़ा छोटा लग रहा
              था और चिंटू का बड़ा, इसलिए वह चिंटू का
              टुकड़ा लेना चाहता था मगर चिंटू अपना
              टुकड़ा देने को तैयार नहीं था इसी बात पर
              दोनों झगड़ रहे थे ।

प्रश्न ४.बंदर चाचा ने चिंटू-पिंटू से क्या कहा ?
उत्तर ४.पेड़ पर बैठे बंदर चाचा ने दोनों भाईयों की लड़ाई
             देखकर कहा,” बच्चों !आपस में क्यों झगड़ रहे हो?”
प्रश्न ५-चिंटू और पिंटू की कहानी से हमें क्या सीख मिलती
           है ?
उत्तर ५. चिंटू और पिंटू की कहानी से हमें सीख मिलती है
              कि हमें आपस के झगड़े को आपस में ही सुलझा
              लेना चाहिए ।

दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए -:

                छलाँग- बदंर पेड़ से छलाँग  लगाकर नीचे आ गया ।
                गुस्सा- हमें किसी पर भी गुस्सा नहीं करना चाहिए ।
                झटपट- हमें अपना काम झटपट करना चाहिए ।
                इधर-उधर- हमें कचरे  को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए ।